बसना : वीर बाल दिवस पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन - CG Sandesh

बसना : वीर बाल दिवस पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन

स्वर्गीय श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ एस के साव के निर्देशन में तथा रा से यो के कार्यक्रम अधिकारी एन के प्रधान के मार्गदर्शन में वीर बाल दिवस मनाया गया ।जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी एन. के. प्रधान द्वारा उद्बोधन से किया गया।वीर बाल दिवस के उद्देश्य तथा महत्व को बताते हुए विस्तृत जानकारी दी गई। बीए अंतिम वर्ष की छात्रा ऐश्वर्या राजपूत द्वारा गुरु गोविंद सिंह के दो पुत्रों की शहादत की वीर गाथा को बताया गया। सभी छात्र-छात्राओं ने ध्यानपूर्वक सुनते हुए देशभक्ति की भावना को अपने अंदर उतारने का संकल्प लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें