राजीव युवा मितान क्लबों को प्रदत्त राशि के सम्बन्ध में आदेश ... - CG Sandesh

राजीव युवा मितान क्लबों को प्रदत्त राशि के सम्बन्ध में आदेश जारी

संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज जारी एक आदेश के तहत राजीव युवा मितान क्लबों को प्रदत्त राशि के अंतरण एवं समस्त प्रकार के व्यय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। युवा मितान क्लब को आज की स्थिति में किसी भी कार्य के लिए प्रदत्त राशि के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। राज्य के समस्त जिला कलेक्टरों को जारी निर्देश के अनुसार राजीव युवा मितान क्लब योजना अंतर्गत अब तक विभिन्न व्यय की जानकारी और व्यय की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रेषित करने को कहा गया है।

गौरतलब है कि राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना के तहत बीते 02 सालों में राज्य के 13 हजार 269 क्लबों को कुल 132 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई थी। इस आदेश के बाद जिला स्तरीय एवं अनुभाग स्तरीय समितियों तथा मितान क्लबों के खातों में आज की स्थिति में उपलब्ध राशि के अंतरण एवं व्यय पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें