बिना वर्दी पहने बस एवं ऑटो चालान करने वाले 36 वाहन चालकों पर कार्यवाही…
Transportation system : यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के दिये गये निर्देश के परिपालन पूर्व में सतीष ठाकुर सतानंद विघ्यराज उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के द्वारा बस चालकों एवम ऑटो चालकों की मिटिंग लेकर यातायात व्यवस्था एवम नियमों का पालन करने समझाईश दी गयी थीं
एवं यातायात नियमों का पालन न करने वाले पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई थी। उक्त मीटिंग के 1 सप्ताह बाद यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आज दिनांक को दुर्ग ,पावर हाउस, भिलाई तीन क्षेत्र में बिना वर्दी पहने बस एवं ऑटो चालान करने वाले कुल 36 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई
साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कल 236 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत आज कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यह कार्यवाही आगे निरंतर जारी रहेगा।