अब सट्टा बाजार भी नहीं बता पा रही कि छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार ? क्या बैसाखी का लेना पड़ेगा सहारा..!
छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में अब केवल 2 दिन ही शेष रह गए है तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल आ चुके है, इन एग्जिट पोल से चुनावी परिणाम का आकलन करना अँधेरे में तीर मारने के समान है. जिस तरह एग्जिट पोल ने सभी नेताओं की नींद उड़ा कर रख दी है ठीक उसी तरह सबसे सटीक माने जाने वाला सट्टा बाजार भी किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं दे पाया. सट्टा बाजार की माने तो अब छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने बैसाखी का सहारा लेना पड़ सकता है.
सट्टा बाजार में इस वक्त कांग्रेस और बीजेपी को 40-42 सीटों पर बराबरी का भाव मिल रहा है. जबकि राज्य में बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए. अब ऐसा माना जा रहा है कि अजीत जोगी की छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस और बीएसपी गठबंधन के साथ मिलकर दोनों में से किसी एक पार्टी को सरकार बनानी होगी. हालाकि सभी दिग्गज फिलहाल अपनी पार्टी की जीत तय मान रहे है. फिलहाल सट्टा भाव से यही लग रहा है कि टक्कर बराबरी की है और त्रिशंकु विधानसभा हो सकती है.
सरकार बनाने के लिए अपनाने पड़ सकते है हथकंडे.
बराबरी के भाव पर अब सरकार बनाने के लिए पार्टीयाँ कई तरह के हथकंडे अपना सकती है, बीजेपी को इन मामलों में शातिर माना जाता रहा है. पिछले कुछ समय में ऐसा भी देखने को मिला है कि कांग्रेस से कम सीट हासिल करने वाली बीजेपी ने गोवा में अपनी सरकार बना ली और सभी को हैरान कर दिया.
निर्दलीयों को भी लेकर काफी सारे हथकंडे अपनाए जा सकते है यहाँ तक कि निर्दलीय विधायकों की खरीद फरोक्त तक किये जाने की चर्चाएँ होने लगी है.
इधर अब तक मिशन 65 प्लस का नारा देने वाले भाजपा के नेता अब यह कहने से नही चूक रहे है कि यदि उन्हें 40 से 44 सीट भी मिल गया तो भी वे सरकार बनाएंगे. दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे जोड़तोड़ की राजनीति नही करेंगे, बल्कि जनता उन्हें पूर्ण बहुमत से जीताकर सरकार बनाने का मौका देने वाली है. यदि बसना और सरायपाली की बात की जाए तो ऐसा सुनने में आ रहा है कि बसना विधानसभा में कांग्रेस के देवेंद्र बहादुर सिंह के नाम पर सत्ता नही लिया जा रहा है. वहीँ निर्दली प्रत्याशी संपत अग्रवाल के नाम पर एक का दो आप के संकल्प दास के नाम पर एक का पांच और भाजपा प्रत्याशी डी.सी पटेल के नाम पर एक का दस जैसा भाव लगाया जा रहा है.
उसी प्रकार से सरायपाली में कांग्रेस प्रत्याशी किस्मत लाल नंद के नाम पर सत्ता नही लिया जा रहा वही आप प्रत्याशी प्रतिभा ग्वाल के नाम पर एक का दो और भाजपा प्रत्याशी श्याम तांडी के नाम पर एक का पांच उसी प्रकार से कसडोल विधानसभा से सकुन्तला साहू की जीत पर सत्ता लिया जा रहा है वही भाजपा के कददावर नेता विधानसभा अध्यक्ष के नाम पर एक का दो बाजार भाव जोरो पर चल रहै है.