139वें कांग्रेस स्थापना दिवस पर नागपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के पू... - CG Sandesh

139वें कांग्रेस स्थापना दिवस पर नागपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत 25 हजार कांग्रेसी

रायपुर। छत्तीसगढ़ से 25 हजार से अधिक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर गुरुवार को नागपुर की राष्ट्रव्यापी रैली में शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बता दें 28 दिसंबर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 139वें वर्ष में प्रवेश कर रही है।

इस मौके पर इनमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत तमाम दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। बता दें कि 139वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस नागपुर में ‘हैं हम तैयार’ रैली करेगी।

इससे लेकर पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद ट्वीट कर कहा है की आज कांग्रेस स्थापना दिवस पर नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित महारैली ‘हैं तैयार हम’ में उपस्थित रहूँगा।

 


साथ ही प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेशभर में कार्यक्रम होंगे। प्रदेश के सभी जिला, शहर, नगर एवं ब्लाक मुख्यालय सहित प्रत्येक मतदान केंद्रों में सुबह नौ बजे पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। कांग्रेस की इस रैली पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव, कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज सहित कई दिग्‍गज शामिल होंगे।

विपक्षी नेता ने कसा तंज

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने तंज कसा है कि कांग्रेस की स्थापना दिवस पर भी कार्यकर्ताओं को ढोकर ले जाना पड़ रहा है। कोई स्वस्फूर्त इस कार्यक्रम में जाना नहीं चाहता। कार्यकर्ताओं को ढोने के लिए जिला अध्यक्षों को 10 गाड़ी और विधायकों को 50 गाड़ी का टारगेट दिया गया है। अपने कार्यकर्ताओं को खींच-खींचकर स्थापना दिवस पर ले जाना पड़ रहा है, यह बड़े शर्म की बात है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें