अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब बिक्री पर पूर्... - CG Sandesh

अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध,आबकारी मंत्री का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश। यूपी के आबकारी मंत्री ने बड़ा ऐलान कर दिया है। अब अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर कोई भी शराब की दुकान नहीं खुलेगी। यूपी के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने श्री राम मंदिर ट्रस्ट क्षेत्र के महासचिव चंपत राय से मुलाकात के बाद ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को मद्य निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया जाएगा। पूरे 84 कोसी मार्ग पर स्थित शराब की दुकाने हटाई जाएंगी।


श्री राम जन्मभूमि के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में अयोध्या के साथ-साथ फैजाबाद, बस्ती, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर का भी क्षेत्र आएगा। जहां परिक्रमा मार्ग पर कोई भी शराब की दुकान नहीं रहेगी। पहले से स्थित सभी दुकानों को हटाया जाएगा। परिक्रमा क्षेत्र में शराब की बिक्री को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें