मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का ... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का किया माल्यार्पण..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिला मुख्यालय में रणजीता स्टेडियम के समीप स्थापित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की आदमकद प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। यहां पहुंचने पर ग्राम कोमड़ो एवं बुमतेल से आए पारंपरिक सरहुल और कर्मा नर्तक दल ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान विधायक रायमुनि भगत और गोमती साय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, राजू गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

गौरतलब है कि 8 मार्च 1949 को जशपुर के तत्कालीन शाही परिवार में जन्मे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव बेहद सहज, सरल और विनम्र स्वभाव के थे। जशपुर वासियों के साथ उनके गहरे आत्मीय संबंध रहे, खासकर जनजातीय समुदाय के बीच वे काफी लोकप्रिय रहे। जूदेव के पिता स्वर्गीय राजा विजय भूषण सिंह देव जशपुर के अंतिम शासक थे।

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव तीन बार राज्यसभा और एक बार लोकसभा सांसद रहे। वह प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में पर्यावरण और वन राज्य मंत्री भी थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के बीच गहरी आत्मीयता रही। जूदेव जब तक जीवित रहे तब तक मुख्यमंत्री साय के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास में लगातार सक्रिय रहे।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें