अपने हार से बौखलाई कांग्रेस सोच में पड़ी हैं कि अब हार का ठीकरा किसके सर फोड़े – समीर श्रीवास्तव
सोशल मिडिया के माध्यम से अब लगातार फर्जी ख़बरों का व्यापार बढ़ता जा रहा है. डिजिटल साक्षरता के आभाव में एक आम आदमी गलत और सही खबर को पहचानने में नाकाम होता दिख रहा है, जिसका खामियाजा कब किसे उठाना पड़ सकता है ये कोई नहीं बता सकता. लोग मुफ्त में उपहार से लेकर प्रधानमंत्री आवास जैसे फर्जी मैसेग वायरल करते है. इन फर्जी लोगों की ना ही सही ठंग से जांच हो पाती है और ना ही कोई कार्रवाही. आये दिन लगातार सायबर संबंधी अपराध बढ़ते जा रहे है.
वहीँ डिजिटल इण्डिया का ढिंढोरा पीटने वाली बीजेपी बिना कोई जानकारी दिए ही लोगों को इन्टरनेट के साथ लगभग 55 लाख मोबाइल संचार क्रांति योजना के तहत बाँट चुकी है. अब मोबाइल बाँटने का खामियाजा खुद बीजेपी को ही उठाना पड़ेगा ये उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा.
दरअसल सोशल मिडिया में पिछले कुछ दिनों से एक फर्जी ऑडियो वायरल किया जा रहा था जिसमे यह कहा जा रहा था कि 11 दिसंबर को रमन सिंह का दिया हुआ मोबाइल फुट जायेगा, वायरल किये जा रहे ऑडियो में यह भी कहा गया है कि क्योंकि 11 दिसंबर को चुनाव का परिणाम आने वाला है और उस दिन बीजेपी की हार होगी जो कि बीजेपी को पसंद नहीं आएगा और सभी के मोबाइल का रेमोर्ट रमन सिंह के हाथ में है और वह बीजेपी की हार के बाद बटन दबाते ही फट जायेगा.
जिस पर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता समीर श्रीवास्तव ने कहा कि “विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने हार से बौखलाई हुई हैं सोच में पड़ी हैं कि हार का ठीकरा किसके सर फोड़े, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सूचना क्रांति योजना के तहत 55 लाख मोबाइल फोन वितरित किये हैं जिस पर कांग्रेस जनता को गुमराह करती नज़र आ रह हैं विधानसभा चुनाव में अपने हार को नहीं पचा पा रही हैं कांग्रेसी अपने पेट की खराबी का असर जनता को गुमराह करते नज़र आ रही हैं. जिसमे कांग्रेस मोबाइल के विषय मे कह रही हैं कि मोबाइल में बम हैं और रिमोट रमन सिंह के हाथ में हैं कांग्रेस कभी मोबाइल कभी ईवीएम न जाने कितने षड्यंत्र ओर करेगीं भाजपा नेता समीर श्रीवास्तव ने कहा जो अपने नेताओं को नही छोड़ सके उनकी ही सीडी बना डाले ये उनकी राजनीतिक गिरावट की पराकाष्ठा हैं इसलिये इस प्रकार की मोबाइल के विषय मे कांग्रेस भ्रम फैला रही हैं.”