राज्य सरकार का बड़ा फैसला..बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क शारीरिक जांच के आदेश जारी..
रायपुर। चुनावी घोषणा पत्र में किए गए तीन से ज्यादा वादों को सरकार अब तक पूरा कर चुकी है। 18 लाख गरीबों को पीएम आवास देने की मंजूरी कैबिनेट दे चुकी है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और धान का दो वर्ष का बकाया बोनस देने का वादा भी सरकार ने पूरा कर दिया है। अब बुजुर्गों को नि:शुल्क शारीरिक जांच का वादा भी सरकार ने पूरा कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादों पर भाजपा सरकार तेजी से अमल कर रही है। पार्टी के एक और वादे को लेकर आज साय सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी यह आदेश वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें