मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित श... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्-भागवत कथा में हुए शामिल..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर प्रवास के दौरान बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्-भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान बालाजी का आशीर्वाद लेकर कथा में मौजूद लोगों को संबोधित किया।

श्रीमद्-भागवत कथा में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मां चंडी, मां खुड़िया रानी और स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के आशीर्वाद से जशपुर के इस बेटे को सीएम के रूप में काम करने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जशपुर आया हूं। मैं बालाजी भगवान, खुड़िया रानी एवं सभी जशपुरवासियों को प्रणाम करता हूं। आपके आशीर्वाद से इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।


इस पद की जिम्मेदारी अच्छे से निभा पाऊं यह सब आपके आशीर्वाद से ही संभव होगा। इस दौरान विधायक रायमुनि भगत एवं गोमती साय, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित भारी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें