एक ही परिवार के 3 लोगो ने की आत्महत्या, पंखे में फंदा डाल झू... - CG Sandesh

एक ही परिवार के 3 लोगो ने की आत्महत्या, पंखे में फंदा डाल झूले फांसी पर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है. एक ही परिवार के तीन लोगों ने खुदकुशी कर ली है. खुदकुशी करने वालों में पति पत्नी और बेटी है. परिवार ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है. टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना बीएसयूपी कॉलोनी में ये दर्दनाक घटना हुई है.

परिवार ने की खुदकुशी: बताया जा रहा है कि तीनों ने आत्महत्या 2 दिन पहले की थी, जिसके बारे में किसी को पता नहीं चला लेकिन जब दो दिन बाद घर से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों को शक हुआ. पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस के पहुंचने के बाद जब दरवाजा तोड़कर देखा गया तो तीन लोगों की लाश एक ही पंखे के हुक में नई नायलॉन रस्सियों से फांसी पर लटकी हुई थी. 

इससे आशंका जताई जा रही है कि परिवार कुछ दिनों से परेशान चल रहा था. जिसके बाद लखन लाल ने परिवार के साथ मिलकर खुदकुशी की प्लानिंग की. इसके लिए तीन अलग अलग रस्सियां बाजार से खरीदकर लाई गई. उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया.

पुलिस खुदकुशी की जांच में जुट गई है. परिवार ने किन परिस्थितियों में इस घटना को अंजाम दिया इसकी जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें