बसना : सायकल सवार बुजुर्ग को बाइक ने मारी ठोकर
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर पास रात को सब्जी बेचकर बानीपाली लौट रहे सायकल सवार बुजुर्ग को बाइक ने ठोकर मार दी. हादसे में बुजुर्ग घायल हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
27 दिसम्बर को ग्राम बानीपाली निवासी कलीराम जगत बसना से सब्जी बेचकर रात करीबन 9 बजे सायकल में घर लौट रहा था. इसी दौरान NH53 रोड़ बरबसपुर बस स्टॉप के पास मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG 06 GW 9163 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर कलीराम जगत के सायकल को पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे उसे चोटे आई. हादसे के बाद कलीराम को वाहन 108 एम्बुलेंस से ईलाज कराने अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बाइक चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें