सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, गुस्साई भीड़ ने ट्रक को लगाई आ... - CG Sandesh

सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, गुस्साई भीड़ ने ट्रक को लगाई आग

नागपुर में शुक्रवार को कूड़ा ले जा रहे एक ट्रक ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वाहन सवार 20 वर्षीय युवती और उसके 15 वर्षीय भाई की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक को आग लगा दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वाठोडा थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना बिडगांव चौराहे पर शुक्रवार अपराह्न हुई।

अधिकारी ने बताया, ”अंजलि नानेलाल सैनी (20) और सुमित नानेलाल सैनी (15) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद भीड़ ने ट्रक को आग लगा दी। गुस्साई भीड़ ने आग को बुझाने के लिए भेजे गए नागपुर नगर निगम के दमकल वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया।”

अधिकारी के मुताबिक, ”स्थानीय पुलिसकर्मियों और राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के जवानों को इलाके में तैनात किया गया। लाठी-चार्ज के बाद हालात पर काबू पाया गया। बहन-भाई के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”


अन्य सम्बंधित खबरें