दंत चिकित्सालय के छात्राओं ने महिला आयोग की अध्यक्ष से लगाई ... - CG Sandesh

दंत चिकित्सालय के छात्राओं ने महिला आयोग की अध्यक्ष से लगाई मदद की गुहार, डॉ. नायक ने जबरदस्ती हॉस्टल खाली कराने पर लगाई रोक

रायपुर : आज शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर की लगभग 35 से 40 छात्राओं ने अपने महाविद्यालय के प्रबंधक के खिलाफ जबरदस्ती हास्टल खाली कराने के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक को लिखित शिकायत किया है।


छात्राओं ने आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक को बताया की वाह सभी फाइनल ईयर बी डी एस छात्रा हैं जो कि पिछले चार वर्षों से हॉस्टल में रह रहे हैं, अभी सभी छात्राओं की फाइनल ईयर का परीक्षा समाप्त भी नहीं हुआ है परंतु वार्डन के द्वारा आज 29/12/2023 को नोटिस दिया गया और कहा कि तत्काल में रूम खाली करो और यहां से भाग जाओ अन्यथा पूरा सामान निकाल कर सड़क पर फेंक दिया जाएगा।

छात्रों ने आगे बताया कि हमने पूरी फीस भी जमा किया है। हमारे सीनियर आज हॉस्टल में रह रहे हैं । यह सारे कृत हमारे साथ ही किया जा रहा है. इन सब की जानकारी हमारे डेंटल कॉलेज के डायरेक्टर को है जबकि बॉयज हॉस्टल के में 40% रुम आज भी खाली है हम सभी छात्राएं छत्तीसगढ़ के बाहर की है अचानक सभी छात्राएं कहां और क्यों जाएं जबकि कॉलेज का नियम है की इंटरशिप के बाद ही कॉलेज छोड़ा जाता है हमारी सेफ्टी और सिक्योरिटी का ध्यान भी रखा गया है। कल की तारीख में सभी छात्राओं का परीक्षा है ऐसे में हम सभी कहां जाएंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने दंत चिकित्सा महाविद्यालय को आदेश दिया की छात्राओं से कमरा खाली न कराया जाए तथा 2 जनवरी 2024 को आयोग बुलाया है ताकि छात्राओं को तत्काल न्याय मिल सके।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें