11 लाख 61 हजार हेक्टेयर में हो चुकी रबी फसलों की बुआई - CG Sandesh

11 लाख 61 हजार हेक्टेयर में हो चुकी रबी फसलों की बुआई

रायपुर : राज्य में रबी फसलों की बुआई तेजी से जारी है। अब तक 11 लाख 61 हजार हेक्टेयर में विभिन्न रबी फसलों की बोनी हो चुकी है, जो कि इस साल बुआई के लिए निर्धारित 19 लाख 25 हजार हेक्टेयर रकबे का 60 प्रतिशत है। बीते वर्ष रबी सीजन में 18 लाख 61 हजार हेक्टेयर में रबी फसलों की बोनी हुई थी।

 इस साल ग्रीष्मकालीन धान की बुआई का लक्ष्य शून्य कर दिया गया है, जबकि बीते वर्ष रबी सीजन में 02 लाख 4 हजार हेक्टेयर में किसानों ने ग्रीष्मकालीन धान की खेती की थी।



प्राप्त जानकारी के अनुसार चालू रबी सीजन में गेहूं, मक्का, रागी, जौ और टाऊ की खेती का लक्ष्य 01 लाख 76 हजार निर्धारित किया गया है,

इसके विरूद्ध अब तक 35 हजार 400 हेक्टेयर में बुआई हो चुकी है। दलहन फसलों के लिए निर्धारित 8 लाख 70 हजार हेक्टेयर में बुआई के लक्ष्य के विरूद्ध 6 लाख 38 हजार 650 हेक्टेयर में दलहन फसलों की बोनी हो चुकी है, जो कि लक्ष्य के 73 प्रतिशत है।

राज्य में 3 लाख 49 हजार हेक्टेयर रकबे में रबी सीजन में तिलहनी फसलों की खेती के विरूद्ध अब तक 01 लाख 87 हजार हेक्टेयर में बुआई का काम पूरा हो चुका है। गन्ना की बुआई 16 हजार 190 हेक्टेयर तथा साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की बुआई एक लाख 18 हजार 640 हेक्टेयर में की जा चुकी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें