Mahadev Satta App: आरक्षक भीम सिंह के घर पहुंची ED की टीम...... - CG Sandesh

Mahadev Satta App: आरक्षक भीम सिंह के घर पहुंची ED की टीम...पति-पत्नी ताला लगाकर फरार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्‌टा एप मामले में करोड़ों रुपए नगदी के साथ पूर्व में गिरफ़्तार छत्तीसगढ़ पुलिस के आरक्षक भीम सिंह यादव की पत्नी सीमा सिंह से पूछताछ को लेकर दुर्ग स्थित न्यू पुलिस लाइन पहुंची। लेकिन, ईडी की टीम के पहुंचने से पूर्व ही वे परिवार सहित फरार हो चुकी थी। ईडी की टीम भीम सिंह के क्वार्टर के गेट पर 2 घंटे तक इंतजार करते बैठी रही। आखिरकार ईडी की टीम नोटिस चस्पा कर टीम वापस चली गई।

बता दें कि महादेव सट्टा एप से जुड़े इस मामले में आरक्षक भीम सिंह एवं असीम दास को कुछ महीने पहले ईडी की टीम ने रायपुर और भिलाई से गिरफ़्तार कर 7 करोड़ रुपए बरामद किए थे। ईडी को यह अंदेशा था कि यह पैसा विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए दुबई से लाया गया है।


बता दें कि आरक्षक भीम सिंह के साथ उसके दो और भाई नकुल सिंह और सहदेव सिंह भी महादेव सट्टा एप में आरोपी बनाए गए हैं। आज ईडी की टीम जब पुलिस लाइन स्थित भीम सिंह के क्वार्टर पहुंची तब तक उसका परिवार वहां से फरार हो गया था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें