आगामी 12 घंटो के भीतर छत्तीसगढ़ में हल्की वर्षा की संभावना
प्रदेश के उत्तरी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं. वहीं, अन्य क्षेत्रों में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. आसमान में बादल छाने के साथ ठंड में बढ़ोतरी होगी. हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चलेगी.
राजधानी रायपुर सहित दुर्ग और बस्तर संभाग में ठंड सामान्य से काफी कम रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान आठ दशमलव एक डिग्री सेल्सियस सरगुजा में दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 12 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छीटें पड़ सकती हैं.
अन्य सम्बंधित खबरें