गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री  अ... - CG Sandesh

गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव

 रायपुर ! उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम लंघवाटोला तथा फुलवारी (एफ.) में गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी ने मनखे-मनखे एक समान, करुणा, प्रेम, सत्य और अहिंसा का संदेश दिया।

उन्होंने लोगों को हमेशा सत्य व सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि परम पूज्य गुरू घासीदास जी के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए हुए संदेशों को हम सबको अपने जीवन में अपनाना चाहिए। श्री साव ने कार्यक्रम में जैतखाम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूर्व विधायक श्री तोखन साहू, आयोजन समिति के पदाधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें