बोनस राशि मिलने से जनक राम के चेहरे पे आई मुस्कान, परिवार मे... - CG Sandesh

बोनस राशि मिलने से जनक राम के चेहरे पे आई मुस्कान, परिवार में छाई खुशहाली

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का प्रदेश के किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। धान के बकाया बोनस राशि मिलने के बाद किसान परिवार बेहद खुश है इसके साथ ही उन्हें आर्थिक मजबूती भी मिली है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन दिवस पर किसानों को धान खरीदी का बकाया बोनस राशि प्रदान किया, जिससे प्रदेश के किसान सहित उनके परिजनों में भी खुशी की लहर है।


सरकार द्वारा बकाया बोनस राशि वितरण की महत्वपूर्ण पहल किसानों की खेती संबंधी एवं परिवार की घरेलू जरूरतों को पूरा करने सहित बच्चों की पढ़ाई के लिए भी बहुपयोगी साबित हो रहा है।

कोरबा विकासखंड के ग्राम बरपाली निवासी किसान जनक राम राठिया ने बोनस राशि मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें बोनस राशि के रूप में एक लाख 38 हजार 840 रुपए प्राप्त हुए है।

श्री राठिया का कहना है कि किसानों की चिंता करने वाली छत्तीसगढ़ सरकार की इस सार्थक पहल के जरिए किसानों को बड़ी सौगात मिली है। जिससे प्रदेश के लाखों किसान परिवार खुशियां मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी 36 एकड़ की पैतृक जमीन पर कड़ी मेहनत और उन्नत तकनीक अपनाकर फसलों का उत्पादन बढ़ा रहे हैं,

जिससे उनका परिवार आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी फसल की पैदावार अच्छी हुई हैै। लगभग 400 क्विंटल धान का विक्रय करेंगे। जनक राम ने कहा कि प्राप्त बोनस राशि का उपयोग वे अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति एवं अपने परिजनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेंगे।

जनक राम राठिया ने सरकार के इस सराहनीय व किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए केंद्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें