छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, किसानों की बढ़ी परेशानी - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, किसानों की बढ़ी परेशानी

बंगाल की खाड़ी में हलचल के कारण प्रदेश के मौसम ने करवट ली है और पिछले चौबीस घंटों के दौरान रायपुर सहित कई स्थानों पर ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई. हालांकि, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में न्यूनतम तापमान बढ़ा है. कई स्थानों पर हल्की वर्षा होने से किशान परेशान है.

सरगुजा में अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां न्यूनतम तापमान करीब दस डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. वहीं, रायपुर में इस समय न्यूनतम तापमान अट्ठारह डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है.
बादल छंटने के बाद प्रदेश में ठंड का असर और अधिक बढ़ने की संभावना है.

अगले दो दिनों में गरज-चमक के साथ हो सकती है वर्षा

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश में कई स्थानों पर बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इस समय वर्षा होने से किशानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, वर्षा होने पर खेतों में खड़े फसलो की बर्बादी हो सकती है जिससे फसल कटायी में असुविधा हो सकती है.


अन्य सम्बंधित खबरें