रायपुर महापौर की सुरक्षा हटाई गई...सिक्योरिटी में लगे पुलिसक... - CG Sandesh

रायपुर महापौर की सुरक्षा हटाई गई...सिक्योरिटी में लगे पुलिसकर्मियों को वापस बुलाया गया

 रायपुर। रायपुर के महापौर एजाज ढेबर की सुरक्षा हटा ली गई। कांग्रेस सरकार के वक्त महापौर ढेबर की सुरक्षा में तीन पुलिसकर्मी बतौर पर्सनल सिक्योरिटी आफिसर (पीएसओ) ड्यूटी पर लगाए गए थे। ये सार्वजनिक कार्यक्रमों में महापौर के साथ ही हुआ करते थे। अब इन्हें हटा लिया गया है। आमतौर पर रायपुर के महापौर को पुलिस सुरक्षाकर्मी दिए जाते रहे हैं, मगर इस बार सरकार बदलते ही अचानक ढेबर की सिक्योरिटी को हटा लिया गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक सिर्फ एक पुलिसकर्मी को महापौर के साथ रखा गया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेताओं को दी गई तमाम सुरक्षा का नए सिरे से रिव्यू पुलिस विभाग कर रहा है। जहां जरूरत नहीं, वहां से सुरक्षा हटाने का काम शुरू किया जा चुका है। महापौर समेत रायपुर के पूर्व विधायक कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा को भी रिव्यू किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी नेताओं की सिक्योरिटी को भी हटाया जा सकता है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें