साय कैबिनेट की बैठक कल, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण निर्णय... - CG Sandesh

साय कैबिनेट की बैठक कल, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण निर्णय...

सीएम साय ने 2 जनवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मंत्रियों को विभाग आवंटन के बाद कामकाज में तेजी आने लगी है। मंत्रियों के कामकाज में सहायक के लिए नाम तय हो गए हैं और उनके नाम जारी भी कर दिए गए हैं। बैठक में धान खरीदी की तिथि बढाने, मोदी की गारंटी सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.

हालांकि, अभी कैबिनेट की बैठक का एजेंडा सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि चूंकि यह पहली पूर्ण बैठक है। ऐसे में मोदी की गारंटी के कई प्रमुख बिंदु कैबिनेट में चर्चा के लिए आ सकता है। दरअसल, तीन महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए साय सरकार मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों पर अमल शुरू करने की तैयारी में है। जिसमें महतारी वंदन योजना और गैस सिलेंडर के दाम जैसी घोषणाएं शामिल है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें