छत्तीसगढ़ : नए परिवहन क़ानून के विरोध में थमे बस और ट्रकों के ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : नए परिवहन क़ानून के विरोध में थमे बस और ट्रकों के पहिए, यात्री परेशान...

नए परिवहन कानून का विरोध पुरे देश में देखने को मिल रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ में इसे लेकर विरोध शुरू हो गया है। रायपुर और बिलासपुर में बस और ट्रक चालकों ने आज काम बंद हड़ताल कर दिया है। जिससे बस और ट्रकों के पहिए थम गए हैं। रायपुर में बस स्टैंड में बसों को रोककर ड्राइवर विरोध कर रहे है। वहीं ट्रक ड्राइवरों ने राजधानी के रिंग रोड नंबर 4 को जाम कर दिया है। ड्राइवर सड़क पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। बसों और ट्रकों के पहिए थमने से आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हो गई है।,बसों के नहीं चलने से यात्री परेशान हो रहे है। वहीं प्रदर्शन कर रहे चालकों का कहना है कि हमारी मांग है कि सरकार इस काले कानून को वापस ले। एक्सीडेंट की घटना ड्राइवर कभी भी जानबूझकर नहीं करते हैं। वाहन चालक के खिलाफ एक्सीडेंट करने पर कानून में किए जा रहे संशोधन को निरस्त किया जाए। दुर्घटना के बाद चालक मौके से नहीं भागे, तो जमा हुई भीड़ मारपीट करने के साथ कई बार जान तक ले लेती है।

वहीं बिलासपुर में भी नए कानून के विरोध में ट्रक, बस चालक काम बंद कर सड़क में उतर गए। तिफरा न्यू बस स्टेंड के पास प्रदर्शनकारियों ने सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया और कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने लाठी बरसाते हुए प्रदर्शनकारियों को सड़क से खदेड़ दिया।

हालांकि, इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन जारी है। उन्होंने ने काम बंद रखने का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है, जब तक नए कानून को वापस नहीं लिया जाता है, उनका विरोध जारी रहेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें