साय कैबिनेट की अहम बैठक आज , इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर… - CG Sandesh

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज , इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर…

रायपुर : विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक नये साल में आज  होगी। साय कैबिनेट की ये पहली विस्तारित बैठक होगी। हालांकि इससे पहले जो दो कैबिनेट हुई थी, वो संक्षिप्त बैठक थी। मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम की मौजूदगी में हुई पहली कैबिनेट में 18 लाख गरीबों को पक्का मकान देने के वादे पर मुहर लगायी गयी थी, जबकि दूसरे कैबिनेट में अनुपूरक बजट को मंजूरी दी गयी थी।


अब तीसरी कैबिनेट आज होगी। मंत्रियों के शपथ और विभागों के बंटवारे के बाद ये पहली कैबिनेट होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में मोदी की गारंटी और मिशन 100 डेज को लेकर अहम फैसले होंगे। चर्चा है कि PSC घोटाले की सीबीआई जांच पर भी कैबिनेट की हरी झंडी बैठक में मिलेगी। साथ ही कुछ अन्य फैसलों पर भी कैबिनेट की मुहर लगेगी। वहीं धान खरीदी की तारीख में बढोत्तरी पर भी फैसला लिया जा सकता है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें