नए हिट एंड रन कानून को लेकर ड्राइवरों का आक्रोश, पेट्रोल डी... - CG Sandesh

नए हिट एंड रन कानून को लेकर ड्राइवरों का आक्रोश, पेट्रोल डीजल सहित बढ़ सकते है खाद्य सामग्रियों के दाम…

रायपुर : ट्रांसपोर्टरों और ट्रक ड्राइवरों में देश में लागु हुए हिट एंड रन के नए कानून को लेकर काफी विरोध देखने को मिल रहा है। ट्रांसपोर्टरों और ट्रक ड्राइवरों के हड़ताल का असर अब पेट्रोल पंप के साथ साथ सम्भाग के सबसे बड़े मार्केट व्यापार विहार पर भी पड़ने लगा है। जानकारी के अनुसार, हड़ताल में डीजल और पेट्रोल टैंकरों के साथ-साथ व्यापार विहार में आयात निर्यात होने वाले खाद्यान्न सामग्रियों के वाहनों का भी जमावड़ा लगा हुआ है। पेट्रोल डीजल के साथ खाद्यान्न सामग्रियों की आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ गयी है। पेट्रोल डीजल की आपूर्ति नही होने के एवज में शहर के कई छोटे-छोटे पेट्रोल पंपों को तो बंद कर दिया गया है। वहीं शाम तक बड़े पेट्रोल पंप भी पेट्रोल डीजल के अभाव में जल्द बंद हो जाते हैं।


वहीं, प्रदर्शन कर रहे चालकों का कहना है कि हमारी मांग है कि सरकार इस काले कानून को वापस ले क्यूंकि एक्सीडेंट की घटना ड्राइवर कभी भी जानबूझकर नहीं करते हैं। दुर्घटना के बाद चालक मौके से नहीं भागे, तो जमा हुई भीड़ मारपीट करने के साथ कई बार जान तक ले लेती है। इसलिए वाहन चालक के खिलाफ एक्सीडेंट करने पर कानून में किए जा रहे संशोधन को निरस्त किया जाए। कुल मिलाकर अगर सरकार ने इसको लेकर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया तो महंगाई बढ़ने के साथ जन जीवन अस्त-व्यस्त होने की भी संभावनाएं है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें