चोरों ने मंदिर में बोला धावा, दान पेटी उठा ले गए चोर - CG Sandesh

चोरों ने मंदिर में बोला धावा, दान पेटी उठा ले गए चोर

धरसींवा।  राजधानी रायपुर के धरसींवा इलाके स्थित जैन मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोला है. मंदिर में रखे दान पेटी को चोर ले उड़े. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. हालांकि दान पेटी में कितने पैसे थे इसकी कोई जानकारी नहीं है.जानकारी के अनुसार, धरसींवा के सांकरा के श्री श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चोरों ने धावा बोला और दान पेटी उठाकर ले गए. 


चोरी की घटना की सूचना मिलते ही टीआई धरसींवा और चौकी प्रभारी सिलतरा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि चोरों ने दीवार फांदकर मंदिर परिसर में प्रवेश किया और फिर मंदिर के दरवाजे की कुंडी के बोल्ट खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. जैन मंदिर में इस चोरी की घटना से जैन समाज में नाराजी देखी जा रही है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें