आज नहीं कल होगी साय कैबिनेट की बैठक; धान खरीदी की तारीख, पीए... - CG Sandesh

आज नहीं कल होगी साय कैबिनेट की बैठक; धान खरीदी की तारीख, पीएम आवास सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा संभव

साय कैबिनेट की बैठक आज यानी 2 जनवरी को आयोजित नहीं होगी. यह बैठक बुधवार को मंत्रालय में होगी. मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह पहली कैबिनेट है, जिसमें कई महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए जाएंगे. साय सरकार सीबीआई के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध भी हटा सकती है. साय कैबिनेट की ये पहली विस्तारित बैठक होगी। हालांकि इससे पहले जो दो कैबिनेट हुई थी, वो संक्षिप्त बैठक थी। मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम की मौजूदगी में हुई पहली कैबिनेट में 18 लाख गरीबों को पक्का मकान देने के वादे पर मुहर लगायी गयी थी, जबकि दूसरे कैबिनेट में अनुपूरक बजट को मंजूरी दी गयी थी।

मंत्रियों के शपथ और विभागों के बंटवारे के बाद ये पहली कैबिनेट होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में मोदी की गारंटी और मिशन 100 डेज को लेकर अहम फैसले होंगे। राजिम कुंभ और अयोध्या में रामलला के दर्शन सहित प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना और धान खरीदी की तारीख बढ़ाने पर भी चर्चा संभव है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें