ओम रोटो प्रिंटर्स के ठिकानों पर GST की दबिश, 2.88 करोड़ नगदी... - CG Sandesh

ओम रोटो प्रिंटर्स के ठिकानों पर GST की दबिश, 2.88 करोड़ नगदी और 2.60 करोड़ का माल जब्त

 रायपुर. जीएसटी विभाग ने बोरियाकला धमतरी रोड स्थित मेसर्स ओम रोटो प्रिंटर्स में दबिश देकर 2.88 करोड़ रुपए नगदी और 2.60 करोड़ रुपये का बेहिसाब भौतिक स्टॉक जब्त किया है. मेसर्स ओम रोटो प्रिंटर्स प्रमुख रूप से विभिन्न तंबाकू / पान मसाला इकाइयों के लिए पैकेजिंग सामग्री (फिल्म, फॉइल, स्ट्रिप्स और प्लास्टिक/ वस्तुएं) के निर्माण और गुप्त आपूर्ति में लगा हुआ था. इसकी विशेष खुफिया जानकारी मिलने पर टीम ने दबिश दी. फैक्ट्री परिसर के साथ-साथ करदाता के आवासीय परिसरों की भी तलाशी ली गई.


फैक्ट्री परिसर में तलाशी के दौरान पाया गया कि करदाता ओडिशा में व्यवसाय करने वाली विभिन्न पार्टियों के लिए तंबाकू / पान मसाला / गुटखा के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पैकेजिंग सामग्री के निर्माण में शामिल है. उसके पास 2.60 करोड़ रुपये मूल्य का बेहिसाब भौतिक स्टॉक भी पाया गया. करदाता अपने खाता बही के आधार पर इस स्टॉक के विषय में कोई जानकारी प्रस्तुत नहीं कर सका, इसलिए स्टॉक जब्त कर लिया गया.

इसके अलावा करदाता के आवासीय परिसर की तलाशी के दौरान 2.88 करोड़ रुपये की नगदी मिली. करदाता इतनी बड़ी मात्रा में बेहिसाब नकदी का उचित / पर्याप्त स्पष्टीकरण नहीं दे सका. इसे जब्त कर लिया गया और सरकारी खाते में जमा कर दिया गया. आगे की जांच जारी है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें