मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के सदस्यों ... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को कुम्हारी, दुर्ग जिले में 12 एवं 13 जनवरी को आयोजित दो दिवसीय किसान मेला में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए संघ के सदस्यों को धन्यवाद दिया।


संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र लोहान ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेले में किसान भाइयों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के कृषि उत्पादों एवं आधुनिक यन्त्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही कृषि विशेषज्ञओं की संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि संघ से जुड़े किसानों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य में योगदान हेतु 100 टन सब्जी भेजने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने संघ के इस निर्णय कि सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर मितुल कोठारी, श्री हेमंत भाई गोहिल और दिलीप सिंह राठौर भी उपस्थित थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें