छत्तीसगढ़ : आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से मिले उप मुख्यमंत... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज यहां सबेरे राजधानी रायपुर के नारायणा अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने नवंबर दिसंबर माह में बस्तर इलाके में आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से मिले। उनका हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवान अरविंद एक्का, कुंजाम जोगा, रोशन हिकमी और सुरेश कुमार मिच्छा तथा सीएपीएफ के जवान इंद्रजीत प्रसाद सिंह एवम मणिकांदन का ईलाज चल रहा है। शर्मा ने घायल जवानों से कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता आदि की जरूरत हो तो उनसे सम्पर्क कर सकते है, साथ ही उन्होंने चिकित्सकों से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर चर्चा किया।

इस अवसर पर आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब, डीजीपी अशोक जुनेजा, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. सुनील खेमका एवं हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें