फरार कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल के विरुद्ध न्यायालय में गै... - CG Sandesh

फरार कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल के विरुद्ध न्यायालय में गैर जमानती वारंट जारी करने ईडी का आवेदन

रायपुर। कोल घोटाला मामले में ईडी ने जांच तेज कर दी है। मामले अब ईडी आरोपी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवाने के लिए कोर्ट में अवेदन प्रस्तुत करने वाली है। बता दें कि पिछले कई महीने से फरार चल रहे हैं।

 


ईडी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी ने उनके अनुपम नगर स्थित आवास और उनके ऑफिसों में भी दबिश देकर उनके बेटे से लंबी पुछताछ की थी। वहीं रामगोपाल को पूछताछ के लिए टिकरापारा स्थित ईडी के ऑफिस बुलाया गया था, लेकिन वो नहीं पहुंचे। इसके बाद ईडी ने उनके घर और ऑफिस में नोटिस चस्पा किया, फिर ईडी की टीम ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए रायपुर कोर्ट में विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपुत की कोर्ट में पहला आवेदन पेश किया था। लेकिन कोर्ट ने राज्य पुलिस से उनको तलाशने के लिए मदद लेने के निर्देश दिए थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें