CG Mahadev Satta App: प्रवर्तन निदेशालय ने पेश किया 1800 पन्... - CG Sandesh

CG Mahadev Satta App: प्रवर्तन निदेशालय ने पेश किया 1800 पन्नों का परिवाद, इन्हे बनाया गया हैं आरोपी

रायपुर:  बहुचर्चित महादेव ऐप घोटाला मामले में जांच कर रही ईडी ने प्रथम पूरक अभियोजन परिवाद पेश किया है। बताया जा रहा है कि ईडी द्वारा कोर्ट में करीब 1800 पन्नो का परिवाद पेश किया है जिसमें पांच और आरोपियों के नाम जोड़कर परिवाद पेश किया है। कोर्ट में पेश किये परिवाद में भीम सिंह यादव,असीम दास, शुभम सोनी और अनिल अग्रवाल समेत रोहित गुलाटी को भी आरोपी बनाया गया है।

 


बता दे कि ईडी ने अक्टूबर में इस पुरे मामले का अभियोजन परिवाद पेश किया था जिसमें करीब 6 हजार करोड़ रुपयों की गड़बड़ी बताई गई थी। स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में ईडी ने प्रस्तुत किये गये परिवाद पर अगली सुनवाई 10 जनवरी को बहस की तारीख तय की है। वही महादेव ऐप मामले में सूत्रो के हवाले से बड़ा खुलासा हुआ है कि विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया में सामने आए वीडियो के बाद शुभम सोनी ने ईडी को ईमेल भी भेजा था जिसे ऐंबेसी ने भी सत्यापित किया था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें