नहीं मिलेगी शराब : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश म... - CG Sandesh

नहीं मिलेगी शराब : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश में रहेगा ड्राई डे

रायपुर- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अब कुछ ही दिन बाकी है। 22 जनवरी को अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होने वाला है। इसी दिन छत्तीसगढ़ में ड्राई-डे घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ड्राई-डे की घोषणा की है। खास बात यह है कि, इस दिन 100 टन सब्जियां राम के ननिहाल चंद्रखुरी से अयोध्या भेजी जाएगी।


बता दें, 22 जनवरी को शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। इसी संदर्भ में सीएम साय ने कहा कि, ‘हमारा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है और यह भी सौभाग्य है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है। इसलिए यहां से राइस मिलर संगठन ने 300 मीट्रिक टन चावल भेजा है और अब सब्जियां भी भेजी जाएगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें