बसना : कबाड़ी दुकान से भारी मात्रा में अवैध कबाड़ सामान जप्त - CG Sandesh

बसना : कबाड़ी दुकान से भारी मात्रा में अवैध कबाड़ सामान जप्त

बसना के रायपुर रोड़ स्थित धनानी कबाडी दुकान से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध कबाडी सामान जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धनानी कबाडी दुकान का संचालक भारी मात्रा में अवैध रूप से कबाडी सामान रखा था. 2 जनवरी को पुलिस धनानी कबाड़ी दुकान रायपुर रोड बसना पहुंची, जहां धनानी कबाडी दुकान का संचालक मो. फयाज धनानी पिता मो. इकबाल धनानी उम्र 37 साल निवासी वार्ड न. 07 बसना पुराने वाहनो को गैस कटर से काटते मिला. मौके पर भारी मात्रा में लोहे का कबाड एवं पीकअप वाहन में कबाड़ भरा मिला.

उक्त लोहे के कबाड एवं गैस कटर से वाहनो को काटने के सम्बंध में आर.टी.ओ. कार्यालय महासमुन्द से अनुमति अथवा स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचना नहीं दिया गया था. मौके पर मिले कबाडी सामान खरीदने रखने के सम्बंध में वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर कबाड सामान जप्त किया गया.

आरोपी कब्जे से लोहे के कबाड गैस कटर एवं पाईप एक सेट. एक भारत कम्पनी का कॉमर्शियल गैस सिलेन्डर एक नग ऑक्सीजन सिलेन्डर एक नग इलेक्ट्रानिक तराजू मशीन चालू हालत मे एक नग ट्रेक्टर मुण्डी पार्टस एवं गुल्लक एक नग ट्रेक्टर का पुराना कबाड इंजन एक सेट पुराना कबाड़ महाराजा गेट, ट्रैक्टर चक्के का लोहे का डिस्क 15 नग, एक नग पावर ट्रैलर ट्रैक्टर का बाडी पार्टस, बोर का लोहे का पाईप 11 नग, एक नग पुराना हारवेस्टर का बॉडी पार्टस एवं उसका धान कटर, तीन नग आईचर कम्पनी का पुराना ट्रैक्टर एक नग मैसी कम्पनी का पुराना ट्रैक्टर लोहे का पुराना केजव्हील 12 नग तीन नग लोहे का पुराना ट्रैक्टर नागर एक नग मारूती का पुराना इंजन, दो नग पुराना डीजल पानी मोटर पम्प, 7 नग पीकअप का लोहे का डिस्क, लोहे का कबाडी स्केप, पुराना टीना का टुकडा एवं सायकल का पार्टस, एक नग बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक सी.जी.11 ए.बी 0820 जिसमे कबाड भरी हुई कुल जुमला कबाड का वजन 12560 किलोग्राम एवं 4 नग ट्रैक्टर, एक नग हारवेस्टर एवं हारवेस्टर का कटर कुल जुमला किमती 32,53,200 रुपये जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 41 (1+4) CRPC/379 के तहत अपराध कायम किया है.

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक आशीष वासनिक, सउनि0 रनसाय मिरी, प्रधान आरक्षक महेन्द्र पटेल, कमल जांगडे, योगेन्द्र बंजारे, किशोर साहू एवं थाना बसना स्टाफ का योगदान रहा.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें