छत्तीसगढ़ के इन 214 राम भक्तों को मिला अयोध्या का निमंत्रण क... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के इन 214 राम भक्तों को मिला अयोध्या का निमंत्रण कार्ड

 रायपुर। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख अब बेहद नजदीक आ गई है। इसके मद्देनजर निमंत्रण का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के 214 रामभक्तों को अयोध्या का निमंत्रण आया हैं।जिसमे से 64 साधु-संत आमंत्रित हैं।



अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के देशभर से 44 प्रांतों को अयोध्या जाने का मौका मिलेगा। हर दिन सिर्फ दो प्रांतों को ही बुलाया गया है। एक प्रांत से सिर्फ 2,000 कार्यकर्ताओं और विशिष्ट अतिथि को शामिल होने का मौका मिलेगा। बता दें

छत्तीसगढ़ प्रांत से 4 फरवरी को पहली विशेष ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होगी। 5 फरवरी को सुबह ये लोग अयोध्या पहुंचेंगे। दिन भर दर्शन करने के बाद ये ट्रेन शाम को रायपुर के लिए वापस लौट आएगी। इसके टिकट के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। केवल विश्व हिंदू परिषद को इस ट्रेन में टिकट करने की आईडी दी जाएगी। 18 फरवरी के बाद छत्तीसगढ़ सरकार एक महीने तक लोगों को विशेष ट्रेन से दर्शन के लिए ले जाने की प्लानिंग कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें