बसना : कार और बाइक की भिडंत, 2 घायल - CG Sandesh

बसना : कार और बाइक की भिडंत, 2 घायल

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम खेमडा के पास जगदीशपुर रोड़ पर कार और बाइक की भिडंत में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 2 जनवरी को किशन दास अपने सोल्ड मोटर सायकल एक्सट्रीम में लोकेश दास को पीछे बैठाकर ग्राम सावित्रीपुर से जगत बोर मोटर निकालने के काम से जा था. खेमडा तालाब के पास सामने से आ रही सेलेरियो कार क्रमांक CG 06 GR 5392 के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर सामने से किशन दास के मोटर सायकल को ठोकर मार दी. 

हादसे में किशन दास और लोकेश दास को चोटे आई. दोनों को घायल अवस्था में डायल 112 वाहन से शासकीय अस्पताल बसना ले जाया गया, जहाँ डाक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रिफर करने पर किशन दास को ममता अस्पताल रायपुर और लोकेश दास को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें