शिविरों में शिथिलता पर 4 अफसरों को शोकॉज नोटिस जारी - CG Sandesh

शिविरों में शिथिलता पर 4 अफसरों को शोकॉज नोटिस जारी

कलेक्टर ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा

कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं पीएम जनमन योजना की प्रगति की समीक्षा की। योजनाओं के अंतर्गत अत्यंत धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिले के 4 वरिष्ठ अधिकारियों को शो कॉज नोटिस जारी किये हैं। इनमें सीएमएचओ डॉ. राजेश शुक्ला, उप संचालक कृषि पीडी हथेश्वर, लीड बैंक मैनेजर ओरांव तथा जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी आशीष दुबे शामिल हैं।

कलेक्टर ने इन योजनाओं के अंतर्गत लग रहे शिविरों में पहुंचे लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की किसी ने किसी योजना से अनिवार्य रूप से लाभान्वित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मिशन मोड पर व्यक्तिगत रूचि लेते हुए काम करने को कहा है। हर योजना के तहत बचे हुए हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़कर सेचुरेशन लेबल हासिल करने के निर्देश दिए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें