भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ में 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की दी स... - CG Sandesh

भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ में 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की दी स्वीकृति... इन जिलों में मिलेगी सुविधा

अब राज्य के 31 जिलों में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था हुई सुनिश्चित

खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को धन्यवाद ज्ञापित किया

रायपुर । केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को राज्य के लिए 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति दी। खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। खेल सचिव हिमशिखर गुप्ता ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त किया।



खेल संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि खेल संचालनालय के प्रस्ताव पर पूर्व में 24 जिलों में विभिन्न खेल विधाओं के 24 खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति प्राप्त हुई थी, जिसका क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज जिला कोंडागांव में तीरंदाजी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में फुटबॉल, गौरेला पेंड्रा मरवाही में कबड्डी, सक्ती में फुटबॉल, कबीरधाम में कबड्डी, कोरिया में बैडमिंटन और मनेंद्रगढ़ भरतपुर-चिरमिरी जिले में कबड्डी खेल की खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति भारत सरकार से प्राप्त हुई है। इस प्रकार अब राज्य के 31 जिलों में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा चुकी है। राज्य के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण की अधिक सुविधा मिलेगी, राज्य के खिलाड़ियों के लिए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें