6 घंटे की कार्रवाई में 3 किमी तक का हटाया अतिक्रमण, ठेला और... - CG Sandesh

6 घंटे की कार्रवाई में 3 किमी तक का हटाया अतिक्रमण, ठेला और होर्डिंग्स जब्त…

धमतरी,  प्रदेश में सरकार बदलने के बाद से लगातार बुलडोज़र की कार्रवाई हो रही है। अतिक्रमण के खिलाफ प्रसाशन और निगम सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। ऐसे में धमतरी जिले में रुद्री रोड पर जनपद पंचायत धमतरी से अंबेडकर चौक तक करीब 3 किमी तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई 6 घंटे तक चली।

इस रास्ते में अवैध कब्जों पर कार्रवाई हुई। यहां 100 से अधिक होर्डिंग्स, ठेले, और बांस जब्त किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने निगम के अधिकारियों से उलझने की कोशिश की लेकिन अफसरों ने पुलिस की मौजूदगी बिना किसी के डर के अतिक्रमण हटाया।



बता दें कि दूर-दूर से लोग यहां गंगरेल बांध देखने आते हैं। जिसके चलते अंबेडकर चौक-रुद्री रोड सबसे अधिक इस्तेमाल होता है। यहां अतिक्रमण कर रहे लोगों ने रोड के चौड़ाई को कम कर दिया है। जिसके चलते हादसे भी होते हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें