बसना : थ्रेशर मशीन की चपेट में आया 6 वर्षीय बालक
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम तरेकेला में थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से 6 वर्षीय बालक घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी थ्रेशर मशीन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 26 दिसंबर को शाम करीब 4 बजे ग्राम तरेकेला निवासी पुनित राम जांगडे के 6 वर्षीय नाती को गांव का घनश्याम जाटवर अपने धान थ्रेशर मशीन से कचरा साफ करने कहा. सफाई करते समय साहिल थ्रेशर मशीन की चपेट में आ गया. हादसे में बालक के दाहिना हाथ, हथेली व सीने में गंभीर चोट आई है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चालक घनश्याम जाटवर के खिलाफ 336-IPC, 337-IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें