बोलेरो में गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, जानें कितना नशीला... - CG Sandesh

बोलेरो में गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, जानें कितना नशीला पदार्थ हुआ बरामद

रायपुर। राजधानी में पुलिस ने बोलेरो से गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ कबीर नगर थाना में अपराध नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कबीर नगर थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित बंगाली होटल के पास चारपहिया वाहन सवार कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी कबीर नगर के नेतृत्व में थाना कबीर नगर पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान जाकर चारपहिया वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। चारपहिया वाहन में 2 व्यक्ति सवार थे। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम देवेन्द्र सिंग तथा धर्मेन्द्र सिंग निवासी हीरापुर कबीर नगर रायपुर का होना बताया।



टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10 किलो 190 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त चारपहिया बोलेरो वाहन और 2 नगा मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 6 लाख 50 हजार रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें