शराब की बोतल लेने के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी ने ईट स... - CG Sandesh

शराब की बोतल लेने के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी ने ईट से सिर पर किया हमला

रायपुर। राजधानी में शराब खरीदने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक शराब दुकान के सामने लाइन लगाकर शराब खरीद रहा था। इस दौरान आरोपी के साथ उसका विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।


गंजपारा स्थित देशी शराब दुकान में 30 दिसंबर की शाम कलिंग नगर गुढ़ियारी के रहने वाले सुशील भोजवानी और अविनाश बघेल शराब खरीद रहे थे। जहां पहले शराब लेने को लेकर सुशील और अविनाश बघेल में विवाद हो गया। मारपीट के बीच अविनाश बघेल ने ईट से सुशील के सिर और छाती पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह चोटिल होकर जमीन पर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस में आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही गंज पुलिस को वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिसके बाद गंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। उन्होंने घटना में शामिल आरोपी के संभावित ठिकानों में रेड कार्रवाई की। आसपास के फुटेजों को भी चेक किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को एक ठिकाने पर आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने अविनाश बघेल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें