Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे के घर हुई लाखों की ... - CG Sandesh

Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे के घर हुई लाखों की चोरी, नौकर गिरफ्तार

मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री नेहा पेंडसे के घर से लाखों रुपए के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री के घर से 6 लाख के गहने चोरी हुए हैं। अभिनेत्री के पति के ड्राइवर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

नेहा पेंडसे के पति शार्दुल के ड्राइवर रत्नेश झा ने पुलिस स्टेशन में जाकर एफआईआर दर्ज कराई है। FIR के मुताबिक, 28 दिसंबर 2023 को शार्दुल को घर से एक गोल्ड ब्रेसलेट और डायमंड की अंगूठी गायब होने का पता चला। नेहा ने शार्दुल को वेडिंग पर दोनों चीजें गिफ्ट की थीं। चोरी का आरोप घर में काम करने वाले नौकर सुमित कुमार सोलंकी पर लगा है। ड्राइवर का कहना था कि सोलंकी, नेहा और शार्दुल के घर पर ही रहता है और उनके घर का सारा काम करता है।


सोलंकी ने कहा कि जब चोरी हुई वो अपनी आंटी के यहां कोलाबा में था। शार्दुल को सोलंकी पर शक हुआ तो उन्होंने उसे घर बुलाया, लेकिन वो टालता रहा। इसके बाद ड्राइवर ने पुलिस स्टेशन में सोलंकी के खिलाफ एफआईआर लिखवाई। चोरी हुई जूलरी तो अबतक नहीं मिली है, पुलिस ने सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें