Big News : महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ा खुलासा, ‘पूर्व सी... - CG Sandesh

Big News : महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ा खुलासा, ‘पूर्व सीएम को भेजे गए 508 करोड़ रुपये’ बढ़ सकती है भूपेश बघेल की मुश्किलें…

रायपुर : महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की चार्जशीट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम दर्ज है. बघेल के अलावा चार्जशीट में शुभम सोनी, अमित कुमार अग्रवाल, रोहित गुलाटी, भीम सिंह और असीम दास का नाम शामिल है.

असीम दास से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि महादेव बेटिंग एप के प्रोमोटर्स की तरफ से भूपेश बघेल को कुल 508 करोड़ रुपये दिए गए थे ईडी ने चार्जशीट में ये भी लिखा है कि गिरफ्तारी के दौरान असीम दास ने 2 नवंबर 2023 को जो अपना बयान एजेंसी को दिया था, उससे वो पलट गया था. असीम दास ने उस दिन अपने वकील के साथ आए एक शख्स के प्रभाव में आकर अपने बयान पलटे थे, उसे पहले से टाइप किया गया वो कंटेंट दिया गया था और बोला गया था कि उसी कंटेंट को अपने द्वारा लिखकर साइन कर दे, जिससे कोर्ट में उसको फायदा होगा. ये वो बयान था, जिसमें उसने बोला था कि बरामद पैसा नेता भूपेश बघेल के लिए हवाला के जरिए आया था.



आरोपी असीम दास जो इस महादेव बेटिंग ऐप के प्रोमोटर के लिए हिंदुस्तान में कुरियर का काम करता-

चार्जशीट में बताया गया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी असीम दास जो इस महादेव बेटिंग ऐप के प्रोमोटर के लिए हिंदुस्तान में कुरियर का काम करता था, उसके ठिकानों से हाल ही में करीब 5.39 करोड़ रुपये बरामद हुए थे. इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई थी. असीम दास ने एजेंसी को बताया कि ये पैसा हाल में प्रदेश में हुए चुनाव के दौरान कांग्रेस के नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल के लिए भेजे गए थे.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें