महादेव एप मामले को लेकर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयानः बोले- पहले साबित को करें कि पैसा भूपेश बघेल को मिला है…
रायपुर: महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडी की चार्जशीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम के जिक्र के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएम सिंहदेव का बयान सामने आया है।
सिंहदेव ने इस मामले में कहा कि, पहले ये तो साबित करें कि, पैसा भूपेश बघेल को मिला है। नगद पैसा तो असीम दास के यहां मिला। मैं तो यह मानता हूं कि, अपने आप को बचाने के लिए उसने ऐसा बयान दिया होगा या फिर दबाव डलवाया गया होगा।.
ऐसा होगा कि, इसका-इसका नाम लो फिर तुमको बचाएंगे। इस प्रकार की कार्रवाई में नगद तो दिखे पैसा। पैसा कहां से कहां गया? किसको मिला, किसने किसको दिया? वो रास्ता और पैसा तो दिखे। उन पैसों का क्या इस्तेमाल किया गया। हवा-हवा में आरोप लगाकर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें