प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आएंगे सचिन पायल... - CG Sandesh

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आएंगे सचिन पायलट

रायपुर : प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है. जिसके बाद वे 11 जनवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं. प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद ये पायलट का पहला प्रदेश दौरा होगा. इस दौरान वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक समेत कांग्रेस नेताओं और दिग्गजों से मुलाकात करेंगे.


सचिन पायलट का ये दौरा लोकसभा चुनाव को लेकर बेहद महत्वपूर्ण है. लोकसभा चुनाव और भारत न्याय यात्रा को लेकर इस दौरान चर्चा हो सकती है. इसके अलावा लोकसभा चुनाव में सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति भी इस दौरान बनाई जा सकती है. हालांकि पायलट के दौरे को लेकर अभी कार्यक्रम तय नहीं है. जल्द इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा.

बता दें कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को मिली छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिली है. इससे पहले कुमारी सैलजा को छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बनाया गया था. जिन्हें हाटकर अब सचिन पायलट को ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें