स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- जल्द... - CG Sandesh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- जल्द ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में भर्ती की जाएगी…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ 5 वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीछे गया है। पांच वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या हुआ है यह किसी से नहीं छिपा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में देश के अग्रणी राज्य के तौर पर छत्तीसगढ़ को पहचान दिलाने की दिशा में काम करेंगे। इसी के साथ ही जल्द ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में भर्ती की जाएगी।’

 


बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश में डॉक्टर, नर्स सहित अन्य स्टाफ की कमी दूर करेंगे साथ ही पदों को बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। इसके लिए सभी जगह से रिपोर्ट मांगा गया है। इसके साथ ही उन्होंने ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉक्टर, नर्स, स्टाफ की कमी नहीं रहने दिया जाएगा। बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए स्टाफ, मरीज, इक्यूपमेंट सभी विषयों पर काम कर रहे हैं।

 

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़िया और स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते मैं चाहूंगा कि छत्तीसगढ़ में एक नहीं ज्यादा एम्स हों। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का छत्तीसगढ़ में आगमन होगा तो हम छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मांग रखेंगे। कोशिश होगी केवल एम्स नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में भी अच्छी सुविधाएं आए।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें