पूर्व सीएम भूपेश बघेल कल जाएंगे दिल्ली...AICC में कांग्रेस क... - CG Sandesh

पूर्व सीएम भूपेश बघेल कल जाएंगे दिल्ली...AICC में कांग्रेस की अहम बैठक में होंगे शामिल

रायपुर, 7 जनवरी की रात पूर्व सीएम भूपेश बघेल दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली AICC में कांग्रेस द्वारा बड़ी बैठक रखी गई है। जिसमें वे शामिल होंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है।

साथ ही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ भी शुरू होने वाली है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के बुनियादी सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित होगी। शनिवार को संवाददातओं से खरगे ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा, देशवासियों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने की ओर हमारा एक मजबूत कदम है।

 

 

खरगे के मुताबिक, 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू हो जाएगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी और देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी और मुंबई में समाप्त होगी। कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार, यह यात्रा 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें