रायपुर में जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार, कार्रवाई में जुटी पुल... - CG Sandesh

रायपुर में जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार, कार्रवाई में जुटी पुलिस…

रायपुर, खरोरा पुलिस ने 8 जुआरियो को गिरफ्तार किया है. मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम धौराभाठा में पतालू नहर पार जुआरियों द्वारा 52 पत्ती तास से रूपये पैसे की दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 8 जुआरियो को 52 पत्ती तास से काटपत्ती नामक जुआ खेलते हुए पकड़ा।

 

 

जुआरियों के कब्जे एवं फड़ से नगदी 61050 रूपये, 04 नग प्लास्टिक की बड़ी बोरी, 04 मोमबत्ती, 02 माचिस, एवं 52 पत्ती तासु तथा 02 मोटर सायकल को जप्त कर जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 03 (02) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

गिरफ्तार आरोपी

  • चोवाराम साहू पिता टेकुराम जोशी उम्र 35 साल साकिन अछरीडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद।
  • श्रवण जोशी पिता साधराम जोशी उम्र 49 साल साकिन कोड़ापार थाना खरोरा जिला रायपुर।
  • संजीव कोशले पिता सुकालू कोशले उम्र 32 साल साकिन कोड़ापार थाना खरोरा जिला रायपुर।
  • छन्नू लाल साहू पिता अमर सिंह साहू उम्र 40 साल साकिन अछरीडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद।
  • अरूण निषाद पिता कुमारू निषाद उम्र 27 साल साकिन अठरीडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद।
  • भानुप्रताप सोनवानी पिता मानसिंग सोनवानी उम्र 28 साल साकिन अछरीडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद।
  • गुनिधी साहू पिता कमलनारायण साहू उम्र 25 साल साकिन अछरीडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद।
  • पुनाराम घृतलहरे पिता सोनूराम घृतलहरे उम्र 40 साल साकिन ओड़ान थाना पलारी जिला बलौदाबाजार।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें