कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 8 राज्यों में बनाई चुनाव समि... - CG Sandesh

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 8 राज्यों में बनाई चुनाव समिति...देखिए प्रदेश में किस-किसको मिली जिम्मेदारी

रायपुर- विधानसभा चुनाव में तो कांग्रेस को तीनों राज्यों में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहले से ही 8 राज्यों के लिए चुनाव समिति का गठन कर दिया है। इन 8 राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल है। पार्टी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश सहित कुल 8 राज्यों के लिए चुनाव समिति का ऐलान किया है।


Election Commitee

 

किस-किसको दी गई जिम्मेदारी

आपको बता दें, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व अध्यक्ष दीपक बैज, डॉ. चरण दास महंत, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, रवीन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, डॉ शिवकुमार डहरिया, अनिला भेडिया, जय सिंह अग्रवाल, मोहन मरकाम, गुरु रूद्र कुमार, सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, अमितेश शुक्ला, विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, पारस चोपड़ा...इस सभी कमेटी में शामिल किया गया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

चुनावी वार रूम तैयार...

कांग्रेस ने आगामी लोगसभा चुनाव के लिए वार रूम तैयार किया है। इसके लिए ऑर्गनाइजेशनल वार और कम्यूनिकेश वार रूम बना दिए गए हैं। ऑर्गनाइजेशनल वॉर रूम की कमान शशिकांत सेंथिल को दी गई है। जबकि चार वाइस चेयरमैन बनाए गए हैं। इनमें गोकुल बुटैल, नवीन शर्मा, वरूण संतोष और कैप्टन अरविंद कुमार शामिल हैं।

प्रस्ताव की मंजूरी मिली...

जानकारी के मुताबिक, 'कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा की प्रदेश चुनाव समितियों को मंजूरी दी है। साथ ही मध्यप्रदेश की प्रदेश चुनाव समिति और राजनीतिक मामलों की समिति के गठन के प्रस्ताव की अनुमति दी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें